डेंगू का कहर जारी, ओस्ती में एक और मरीज मिला

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में बीते एक पखवारा से डेंगू का कहर जारी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना है. जानकारी के अनुसार बाजार के पूर्वी टोला गांव निवासी जयमंगल राय के 35 वर्षीय पुत्र रामाशंकर यादव समेत कई लोगों में बीते माह डेंगू का लक्षण पाये जाने के बाद […]

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में बीते एक पखवारा से डेंगू का कहर जारी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना है. जानकारी के अनुसार बाजार के पूर्वी टोला गांव निवासी जयमंगल राय के 35 वर्षीय पुत्र रामाशंकर यादव समेत कई लोगों में बीते माह डेंगू का लक्षण पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में इससे बचाव को लेकर छिड़काव कार्य कराया गया था.

फिर भी यह बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को हसनपुर ओस्ती पंचायत के एक युवक में डेंगू का लक्षण पाये जाने से परिजनों में परेशानी बढ़ गयी है, बताया गया कि उसे इलाज के लिये अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया.

बोले चिकित्सक
डेंगू खतरनाक बीमारी तो है ही, लेकिन इसका रोकथाम आसानी से किया जा सकता है. यह अक्सर घर के पास तथा टोले मुहल्लों में जमी नाली का गंदा पानी के कारण होता है. अगर लोग जागरूक हो जाये तो इस बीमारी से बचा जा सकता है. क्षेत्र में डेंगू के मिले मरीजों को इलाज सही तरीके से किया गया है. साथ ही इसके रोकथाम को लेकर छिड़काव भी कराया गया है.
डॉ कमलेश कुमार, उपाधीक्षक अनुमंडल अस्तपताल, महुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >