बालू व्यवसाय से जुड़े मजदूरों ने की सरकार की आलोचना

हाजीपुर. अवैध बालू व्यवसायियों पर अंकुश लगाने के सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए व्यवसाय से जुड़े मजदूरों, ठिकेदारों व अन्य की ओर से कहा गया है कि उक्त निर्णय से मजदूरों सहित व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों के समक्ष घोर आर्थिक संकट पैदा हो गया है. रविवार को जंदाहा प्रखंड के चकशाहवली गांव […]

हाजीपुर. अवैध बालू व्यवसायियों पर अंकुश लगाने के सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए व्यवसाय से जुड़े मजदूरों, ठिकेदारों व अन्य की ओर से कहा गया है कि उक्त निर्णय से मजदूरों सहित व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों के समक्ष घोर आर्थिक संकट पैदा हो गया है.
रविवार को जंदाहा प्रखंड के चकशाहवली गांव में बुलायी गयी बैठक के दौरान मजदूरों एवं ठेकेदारों ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दीपावली एवं छठ के अवसर पर मजदूरों एवं ठेकेदारों सहित अन्य के समक्ष गंभीर आर्थिंक संकट पैदा करने के लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेवार है. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल्द उक्त संकट को दूर नहीं किया गया तो 16 अक्टूबर को मजदूरों की ओर से व्यापक आंदोलन किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता मजदूर संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने की एवं संचालन ठेकेदार राजकुमार सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >