समस्याओं के समाधान से होगा विकास

हाजीपुर : पिछले कुछ दिनों से प्रभात खबर की ओर से नगर के विभिन्न बाजारों में सुविधाओं और समस्याओं की पड़ताल करते हुए नियमित रूप से रिपोर्ट प्रकाशित की गयी. प्रभात खबर की ओर से शुरू किये गये उक्त अभियान की अंतिम कड़ी के रूप में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन कर नगर के व्यवसायियों […]

हाजीपुर : पिछले कुछ दिनों से प्रभात खबर की ओर से नगर के विभिन्न बाजारों में सुविधाओं और समस्याओं की पड़ताल करते हुए नियमित रूप से रिपोर्ट प्रकाशित की गयी. प्रभात खबर की ओर से शुरू किये गये उक्त अभियान की अंतिम कड़ी के रूप में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन कर नगर के व्यवसायियों सहित अन्य लोगों के विचार जानने की कोशिश की गयी. नगर के राजेंद्र चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्थित एक प्रतिष्ठान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

संगोष्ठी में भाग लेने वाले व्यवसायियों एवं नगरवासियों ने सुविधाओं और समस्याओं को लेकर बारी-बारी से अपनी बात रखी. लोगों ने कहा कि समस्याओं के निदान से ही बाजार का विकास होगा. अधिकांश व्यवसायियों एवं नगरवासियों का कहना है कि नगर के बाजारों के सामने की सड़क पर अक्सर लगने वाले जाम और सड़कों के अतिक्रमण की समस्या ने उन्हें परेशान कर रखा है. संगोष्ठी में मौजूद सदस्यों ने यह भी बताया कि नगर के बाजारों में सुविधाओं के अभाव की पीड़ा सिर्फ व्यवसायी ही नहीं,

बल्कि खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी झेलनी पड़ती है. एक स्वर से सबों ने जाम व अतिक्रमण की समस्या को सबसे गंभीर समस्या बताया. इसके अलावा बाजार की सड़कों पर बारिश के बाद जल जमाव की समस्या एवं लाइट सहित अन्य समस्याओं के संदर्भ में भी संगोष्ठी के दौरान व्यवसायियों ने अपनी बात रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >