आशिक के घर पहुंची लड़की को परिजनों ने खिलाया जहर

हाजीपुर, समस्तीपुर : आशिक की खोज में उसके घर पहुंची प्रेमिका की घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी. इससे भी जी नहीं भरा, तो नशीला पाउडर खिला दिया. बेहोशी की अवस्था में वैशाली जिला के वलिगांव थाने की पुलिस ने उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में दाखिल कराया. जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया […]

हाजीपुर, समस्तीपुर : आशिक की खोज में उसके घर पहुंची प्रेमिका की घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी. इससे भी जी नहीं भरा, तो नशीला पाउडर खिला दिया. बेहोशी की अवस्था में वैशाली जिला के वलिगांव थाने की पुलिस ने उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में दाखिल कराया. जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. नगर पुलिस को दिये बयान में खानपुर की इस युवती ने कहा है कि उसके आशिक ने फोन कर गुरुवार को ताजपुर बुलाया था.

वहां पहुंचने पर वह झांसा देकर फरार हो गया. इसके बाद लड़की सीधे उसके घर वैशाली जिला के बलिगाव थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा गांव पहुंची. जहां उसने आशिक अमन चौधरी के बारे में पूछताछ करते हुए उसके घर पहुंच गयी. लड़के के घरवालों ने पूरा माजरा समझकर लड़की की जम कर पिटाई कर दी. आरोप है कि इसी दौरान घर की एक महिला ने उसे उजले रंग का नशीला पाउडर खिला कर दरवाजे पर से भगा दिया. कुछ दूर जाते-जाते वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गयी.

सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस उसे ताजपुर लाकर अस्पताल में दाखिल करा दिया. इसके बाद वह रेफर होकर समस्तीपुर अस्पताल पहुंची. नगर पुलिस का कहना है कि युवती का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है. इसे जांच के लिए बलिगांव थाने की पुलिस को भेजा जायेगा.

शादी का झांसा दे बना लिया संबंध : पीडि़ता के मुताबिक करीब दो वर्ष पूर्व उसका अमन से प्रेम हुआ. इसके बाद उसका आशिक शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा. कई होटलों में ले जाकर उसका शोषण किया गया है. जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो आशिक की मुश्किलें बढ़ने लगी. धीरे-धीरे लड़के के रवैये से उसे पता चला कि वह उसका शोषण कर रहा है. इसके बाद वह अपना हक पाने का मन बना कर उसके घर पहुंची थी. जहां उसे जान से मारने की कोशिश की गयी. पातेपुर प्रखंड के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौता गांव में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक प्रमिका ने प्रेमी के परिजनों द्वारा मारपीट किये जाने के बाद जहर खा ली. युवती के वेहोश होने की सूचना ग्रामीणों ने बलिगांव थाने की पुलिस को दी.
एक युवती द्वारा जहर खाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गयी. बलिगांव थानाध्यक्ष आनन-फानन में चिकनौता गांव पहुंचे. पुलिस ने युवती को इलाज के लिए समस्तीपुर भेजा दिया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर वारिसनगर की एक युवती और चिकनौता गांव निवासी महेंद्र साह के पुत्र अमन के बीच दो वर्षो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस दौरान अमन से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जब युवती ने अमन पर शादी करने का दवाब बनाने लगा तब अमन टाल-मटोल करने लगा. अमन की चाल को भांपते ही युवती ने साहस दिखाते हुए शुक्रवार को प्रेमी के घर चिकनौता चली आयी. अपने को घर की बहू बताकर वह घर में रहना चाहती थी, किन्तु अमन के परिवार वाले उसे घर में रखने का विरोध करने लगे. युवती द्वारा घर में रहने की जिद्द करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. जिससे आहत होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया. इस प्रकरण में युवती का कुछ ग्रामीणों द्वारा सहयोग भी किया गया.
क्या कहते है अिधकारी
समस्तीपुर की एक युवती थाना क्षेत्र के चिकनौता गांव में शुक्रवार को पहुंची थी. उसके साथ मारपीट की गयी है. उसे इलाज के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का पाया गया है. युवती का बयान आने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
ललन प्रसाद चौधरी, थानाध्यक्ष, बलिगांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >