बिदुपुर : प्रखंड में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई. इस दौरानआठ हजार 954 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इस परीक्षा को लेकर काफी संशय की स्थिति बनी हुई है. किताबों की कमी के बाद भी परीक्षा लेने पर अभिभावक सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि बिना किताबों के विद्यर्थियों की गुणवत्ता का विकास कैसे होगा. वहीं शिक्षकों से तरह-तरह के कार्य कराये जाते हैं. शिक्षकों के मजबूरी को कोई समझने को तैयार नहीं दिख रहा है. स्कूल में किरानी नहीं रहने के कारण सभी रिपोर्ट शिक्षकों को ही देना पड़ता है.
अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में नौ हजार बच्चे रहे अनुपस्थित
बिदुपुर : प्रखंड में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई. इस दौरानआठ हजार 954 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इस परीक्षा को लेकर काफी संशय की स्थिति बनी हुई है. किताबों की कमी के बाद भी परीक्षा लेने पर अभिभावक सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि […]

क्या कहते हैं अधिकारी
सभी 14 संकुलों में स्थित सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई. प्रखंड में वर्ग प्रथम से अष्टम तक कुल 40 हजार 169 विद्यार्थी नामांकित है, जबकि अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 31 हजार 877 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं आठ हजार 954 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे.
-विंदा महतो, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी