छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज चक अब्दुलगनी गांव की रहनेवाली थी छात्रा

जंदाहा : थाना क्षेत्र के चक अब्दुलगनी गांव से एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया. इस संबंध में अपहर्ता के पिता सोली पासवान ने जंदाहा थाने में पुलिस को दिये आवेदन में बताया गया है कि उनकी पुत्री 29 सितंबर को दुर्गापूजा मेला देखने गयी थी. देर रात तक वापस नहीं आने पर उसकी […]

जंदाहा : थाना क्षेत्र के चक अब्दुलगनी गांव से एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया. इस संबंध में अपहर्ता के पिता सोली पासवान ने जंदाहा थाने में पुलिस को दिये आवेदन में बताया गया है कि उनकी पुत्री 29 सितंबर को दुर्गापूजा मेला देखने गयी थी. देर रात तक वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन किया. मगर उसका कोई अता -पता नहीं चला. इसी बीच चक अब्दुलगनी निवासी अनिल सिंह ने बताया कि आपकी बेटी को मेरा भतीजा बिट्टू कुमार ले गया है. मैं आपकी बेटी को वापस ला देंगे,

मगर इस घटना को गुप्त रखना होगा. दोनों परिवार की प्रतिष्ठा की बात है. घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी जब उनकी पुत्री का कोई सुराग नहीं मिला तब अपनी पुत्री के बरामदगी के लिए बुधवार को जंदाहा थाने में पहुंच कर पुलिस से शिकायत की. अपहरण के इस मामले में बिट्टू कुमार, अनिल सिंह और रामकुमार सिंह की संलिप्ता बतायी गयी है. आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण शादी करने के उद्देश्य से किया गया है. इस संदर्भ में थाना कांड संख्या 170/17 के तहत बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >