हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के समीप चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे एक हाइवा गाड़ी को जब्त कर लिया. वहीं मौके से पुलिस ने हाइवा के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को दिन में रामाशीष चौक के निकट सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.
बालू लदा हाइवा जब्त
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के समीप चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे एक हाइवा गाड़ी को जब्त कर लिया. वहीं मौके से पुलिस ने हाइवा के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को दिन में रामाशीष चौक […]

वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने हाइवा गाड़ी को पकड़ा, जिस पर अवैध रूप से बालू लाद कर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मौके पर से हाइवा के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये लोगों में हाइवा का चालक अवधेश राय और खलासी अजय राय बताया गया हैं. दोनों गांगब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव के रहने वाले हैं. दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.