सड़क सुरक्षा प्राथमिकता आंखों से नहीं करें समझौता

सराय : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता अपनी आंखों की सेहत से न करें समझौता कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों के आंखों का निशुल्क जांच किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान एनएच- 77 पर पटेढ़ा स्थित टॉल प्लाजा के समीप ट्रक चालकों, क्लीनरों एवं सहायकों का न केवल निःशुल्क आंख की […]

सराय : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता अपनी आंखों की सेहत से न करें समझौता कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों के आंखों का निशुल्क जांच किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान एनएच- 77 पर पटेढ़ा स्थित टॉल प्लाजा के समीप ट्रक चालकों, क्लीनरों एवं सहायकों का न केवल निःशुल्क आंख की जांच की गयी बल्कि जरूरत मंद चालकों के बीच मुफ्त में चश्मा का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के अध्यक्ष किशलय किशोर, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह और एनएचआइ के बिभूति भूषण ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. आंख के नामचीन चिकित्सकों ने सुबह से लेकर शाम तक चलाये गये इस कार्यक्रम में लोगों के आंखों की जांच की. इस मौके पर विधायक अवधेश सिंह ने इस तरह के मुहीम को बेहद सराहनीय बताया और कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में अक्सर हम अपने आंखों के प्रति सचेत नहीं हो पाते है.
समयाभाव के कारण आंखों की जांच नहीं होने के कारण आगे चल कर लोगों को आंख की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है. राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के अध्यक्ष किशलय किशोर ने कहा कि देर रात तक वाहन चलाने वाले चालकों को आंख की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर वे अपनी जिंदगी भी गवां देते है. ऐसे में यह पहल बेहद सराहनीय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >