स्कॉर्पियो की ठोकर से महिला की हुई मौत

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर हुआ हादसा गोरौल : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर गोरौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गोढ़िया पुल के समीप बुधवार को स्कॉर्पियो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं चालक गाड़ी लेकर भागने में […]

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर हुआ हादसा

गोरौल : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर गोरौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गोढ़िया पुल के समीप बुधवार को स्कॉर्पियो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी चिकित्सक से इलाज कराया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना अंतर्गत भरवारी गांव निवासी शिव कुमार सिंह अपनी चाची रुक्मणी देवी को मोटरसाइकिल से मायके भगवानपुर थाना क्षेत्र के खिरखौआ निवासी राजेश्वर सिंह के यहां लेकर जा रहा था कि गोढ़िया पुल के पास तेज गति से मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में पीछे से धक्का मार दिया,
जिससे दोनों सड़क किनारे गिर गया. ठोकर से रुक्मणी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि शिव कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही गोरौल और भगवानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया और परिचालन चालू कराया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >