कुचायकोट : पुलिस ने करमैनी गाजी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे वार्ड सदस्य शंभूनाथ सिंह को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि डॉक्टरों ने की. ने कुचायकोट के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को सूचना दी कि उक्त वार्ड सदस्य शराब के नशे में हंगामा कर रहा है.
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इधर, सिधवलिया में पुलिस ने दो लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को यह कामयाबी रामपुर नट टोला में छापेमारी के दौरान मिली.
