बिना इज्जत घर वालों को किया जायेगा सरकारी सुविधाओं से वंचित

लालगंज : प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर दो अक्तूबर को खुले में शौचमुक्त घोषित करने के मद्देनजर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास, अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद एवं अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि जी जान से लगे हैं. जहां चौपाल लगाकर ग्रामीण महिला-पुरुषों को शौचालय से होने […]

लालगंज : प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर दो अक्तूबर को खुले में शौचमुक्त घोषित करने के मद्देनजर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास, अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद एवं अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि जी जान से लगे हैं. जहां चौपाल लगाकर ग्रामीण महिला-पुरुषों को शौचालय से होने वाले फायदों को बताकर जागरूक किया जा रहा है,

वहीं क्षेत्र में शौचालय के टंकी हेतु गड्ढ़े खोदकर रिंग डालने से लेकर पैन बैठाने तथा शौचालय का रूम बनाने आदि कार्यों में ग्रामीण लगे हैं. का कार्य में तेजी के लिए हो रहा है निरीक्षण इस संबंध में यूनिसेफ के लालगंज प्रखंड सम्न्वयक पंकज कुमार ने जलालपुर पंचायत में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि शौचायलय निर्माण एवं ओडीएफ उपरांत सभी लोगों के खाते में प्रति शौचालय 12हजार रुपये भेजे जायेंगे. वहीं बीडीओ श्रीनिवास ने कहा कि शौचालय को शौचालय नहीं बल्कि इज्जत घर नाम दिया जाये.

उन्होंने उपस्थित महिला पुरुषों को कहा कि शौचालय हमारे घर की बहू-बेटियों का पर्दा देता है. उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में वह समय आने वाला है, जब आप से स्वयं शौचालय का निर्माण करवाएंगे़

तब सरकार एक भी पैसा आपको नहीं देगी. वहीं वैसे परिवारों को सभी सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित कर दिया जायेगा.
बीडीओ श्री निवास ने लोगों से कहा कि सरकार के प्लान के अनुसार दो अक्तूबर तक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करा लें. जिसके बाद सभी लोगों के खातों में प्रति शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि 12 हजार रुपये भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >