ट्रेन से गिरकर यूपी के युवक की मौत

भगवानपुर/सराय : सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सराय स्टेशन और बिठौली हाल्ट के बीच गेट नंबर- 41 के समीप ट्रेन से गिर कर एक युवक की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. घटनास्थल पर पहुंची सराय पुलिस ने बताया कि मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान उत्तर […]

भगवानपुर/सराय : सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सराय स्टेशन और बिठौली हाल्ट के बीच गेट नंबर- 41 के समीप ट्रेन से गिर कर एक युवक की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. घटनास्थल पर पहुंची सराय पुलिस ने बताया कि मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया के सोहनपुर देवरिया निवासी दीनानाथ शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार शर्मा के रूप में हुई है.

एएसआई सहदेव पासवान ने बताया कि मृतक के जेब से साढ़े सात हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन, गर्दन में सोने की लॉकेट तथा मुजफ्फरपुर से देवरिया तक का टिकट था. स्थानीय लोगों ने बताया कि दरभंगा से दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से गिरकर उक्त युवक की मौत हो गयी. सराय पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है. सराय पुलिस ने बताया कि घटना रेलवे के अधीन है, इसलिए सराय पुलिस रेल पुलिस की आने का इंतजार कर रही है. समाचार प्रेषण तक शव घटना स्थल पर ही पड़ी हुई थी.
मृतक यूपी के देवरिया जिले का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >