कैमरे की निगरानी में होंगे नगर के प्रमुख स्थान

हाजीपुर : अपराधियों पर नकेल कसने एवं नगर में आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से जिला पुलिस प्रशासन ने नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया था. कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये भी जा चुके हैं. कई प्रमुख स्थानों पर अभी कैमरे लगाये जाने शेष है. मालूम हो […]

हाजीपुर : अपराधियों पर नकेल कसने एवं नगर में आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से जिला पुलिस प्रशासन ने नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया था. कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये भी जा चुके हैं. कई प्रमुख स्थानों पर अभी कैमरे लगाये जाने शेष है. मालूम हो कि तीव्र गति से सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम जारी है. शीघ्र ही सभी निर्धारित स्थानों पर कैमरा लगाने का काम पूरा कर लिया जायेगा.

दशहरा के मेले से पहले ही कैमरा लगाने का काम पूरा कर लिये जाने की पूरी संभावना जतायी जा रही है. नगर के 27 प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाये जायेंगे. जिला पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के मकसद से पुलिस प्रशासन ने नगर के प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगाने का निर्णय लिया था. सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए स्थानों का आवंटन नगर परिषद की ओर से किया गया. नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि उनकी ओर से सिर्फ स्थानों का आवंटन कर पुलिस प्रशासन को सौंपा गया है. इस संबंध में अन्य सभी जिम्मेदारियां जिला पुलिस प्रशासन की होने की बात बतायी गयी है.

इन स्थानों पर लगाये जा चुके है कैमरे : नगर के गांधी चौक, राजेंद्र चौक, यादव चौक, डाकबंगला रोड, स्टेशन चौक, अनवरपुर चौक, पासवान चौक, अस्पताल रोड आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके है. निर्धारित 27 स्थानों में से शेष स्थानों पर भी कैमरे लगाने का काम जारी है. हलांकि अब तक जिन स्थानों पर कैमरे लगाये गये है, उन स्थानों पर कैमरों को अभी चालू नहीं किया जा सका है. तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीसीटीवी कैमरों से निगरानी प्रारंभ हो जायेगी.
क्या कहते हैं अिधकारी
नगर के 27 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से जिला पुलिस प्रशासन को स्थल चयनित कर सौंपा गया है. नियंत्रण कक्ष पुलिस प्रशासन के अधीन होगा.
सिद्धार्थ हर्ष वर्द्धन,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >