अश्लील हरकत पर हंगामा

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत में स्थित एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ की गयी अश्लील हरकत से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान आरोपित शिक्षक मौके का फायदा उठा भाग निकला, जिससे उग्र लोगों ने अन्य शिक्षकों को ही बंधक बना नारेबाजी […]

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत में स्थित एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ की गयी अश्लील हरकत से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान आरोपित शिक्षक मौके का फायदा उठा भाग निकला, जिससे उग्र लोगों ने अन्य शिक्षकों को ही बंधक बना नारेबाजी करने लगे.

जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, छितरौली में पदस्थापित शिक्षक मनोज कुमार द्वारा एक चौथी कक्षा के छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला उजागर होते ही ग्रामीणों ने पहुंच शिक्षक को दबोचने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीणों को आने की भनक लगते ही आरोपित शिक्षक भाग निकला, जिससे आक्रोशित लोगों ने अन्य शिक्षकों को विद्यालय में ही बंधक बना नारेबाजी करने लगे. आक्रोशित लोगों को आरोपित शिक्षक पर कार्रवाई

करने का भरोसा दिलाते हुए समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया. तब जाकर स्थिति सामान्य हुई. वहीं पीड़िता के पिता के बयान पर महुआ थाना कांड संख्या 230/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए हाजीपुर सीजेएम कोर्ट ले गयी.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
सूचना मिली है कि एक शिक्षक द्वारा चौथी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा विद्यालय पर पहुंच हंगामा किया जा रहा है. इस संबंध में पीड़ित छात्रा के परिजन द्वारा शिक्षक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
तरुण कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष महुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >