राशन नहीं मिलने से सड़क पर उतरे लोग

गुस्सा . शेरपुर छतवारा पंचायत का मामला महुआ : प्रखंड क्षेत्र की शेरपुर छतवारा पंचायत के एक जनवितरण प्रणाली दुकानदार के बीते कई माह पूर्व हुई निधन के बाद उक्त पंचायत के सैकड़ों उपभोक्ताओं के बीच राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है. उन उपभोक्ताओं के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी है. राशन […]

गुस्सा . शेरपुर छतवारा पंचायत का मामला

महुआ : प्रखंड क्षेत्र की शेरपुर छतवारा पंचायत के एक जनवितरण प्रणाली दुकानदार के बीते कई माह पूर्व हुई निधन के बाद उक्त पंचायत के सैकड़ों उपभोक्ताओं के बीच राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है. उन उपभोक्ताओं के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी है. राशन से वंचित लोगों ने गांव के सड़क पर उतर संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ जम कर नारेबाजी की, जिस कारण गांव में घंटों हो-हंगामा होते रहा. उपभोक्ता राजकुमार पासवान, गणेश दास, राजकुमारी देवी,
रंजीत कुमार, मोहन दास, कैलसिया देवी के साथ अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार की हुई निधन के बाद एमओ से लेकर एसडीओ तक को आवेदन देकर दूसरे दुकानदार के पास आवंटन देने की मांग की गई थी. इसको लेकर सड़क जाम से लेकर आक्रोश मार्च तथा एसडीओ कार्यालय पर खिचड़ी बनाने, खिचड़ी खाओ प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया. उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से अविलंब राशन वितरण कराने की मांग करते हुए तेज आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >