ग्रामीणों ने नहीं खुलने दिया विद्यालय का ताला

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, माधोपुर राम में मिड-डे-मील में जहरीला पदार्थ डालने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिभावक और बच्चे काफी संख्या में पहुंच स्कूल में शिक्षकों को स्कूल नहीं खोलने दिये और जम कर हंगामा किया. मालूम हो कि गुरुवार को दो शरारती तत्वों ने स्कूल […]

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, माधोपुर राम में मिड-डे-मील में जहरीला पदार्थ डालने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिभावक और बच्चे काफी संख्या में पहुंच स्कूल में शिक्षकों को स्कूल नहीं खोलने दिये और जम कर हंगामा किया.

मालूम हो कि गुरुवार को दो शरारती तत्वों ने स्कूल में जबरन घुसकर हंगामा करते हुए मिड डे मील में जहरीला पदार्थ डाल कर फरार हो गये थे. इस मामले में दो अभियुक्त लालू पासवान और राजेंद्र राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
लोगो का कहना है कि जब तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक स्कूल में तालाबंदी जारी रहेगा. प्रधानाध्यापक से एक कागज पर दस्तखत कराने आये चौकीदार को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. वहीं ग्रामीणों के आक्रोश के कारण जिला मध्याह्न भोजन पदाधिकारी अजय कुमार झा बिना वार्ता के वापस होना पड़ा. सरपंच भुनेश्वर चौधरी ग्रामीण विनय चौधरी अबुलहसनपुर के पूर्व सरपंच ताराकांत सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द कदम नहीं उठाया गया, तो पंचायत के किसी भी स्कूल में अपना बच्चा नहीं भेजेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >