पटेढ़ी बेलसर में 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद

पटेढ़ी बेलसर : करनेजी गांव के एक बथान से बीते बुधवार की रात बेलसर पुलिस ने छापेमारी कर 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर पुलिस ने मंगलवार की देर रात यह कार्रवाई की है. छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गया. बेलसर ओपी अध्यक्ष रणधीर कुमार […]

पटेढ़ी बेलसर : करनेजी गांव के एक बथान से बीते बुधवार की रात बेलसर पुलिस ने छापेमारी कर 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर पुलिस ने मंगलवार की देर रात यह कार्रवाई की है. छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गया. बेलसर ओपी अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि करनेजी गांव में चोरी छिपे शराब का कारोबार किया जा रहा है. शराब की एक बड़ी खेप बिक्री के लिए भंडारण किया गया है.

इसी के आधार पर छापेमारी की गयी, जिसमें 20 कार्टून शराब (179 लीटर) की बरामदगी हुई. सभी शराब पर ऑली सेल फॉर हरियाणा के अंकित है. किसी शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी से पुलिस ने इन्कार किया है. साथ ही बताया कि पुलिस जांच करने में लगी है कि ये शराब किसके द्वारा मंगवाया गया है. बरामद शराब रॉयल स्टैग तथा रॉयल चैलेंज ब्रांड के है. बेलसर पुलिस के इस कार्रवाई से शराब धंधेबाजों में हड़कंप है.

क्या कहते हैं अध्यक्ष
गुप्त सूचना के आधार पर करनेजी गांव के एक बथान से 179 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है. शराब बरामदगी की जगह का सत्यापन किया जा रहा है.जो भी दोषी होगा उसपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. शराब बिक्री और भंडारण अपराध है.
रणधीर कुमार, ओपी अध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >