सीएम की सत्ता की अंतिम पारी

भगवानपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाला जो बदलता है , उसकी पारी ही समाप्त हो जाती है. रविवार को भगवानपुर अड‍्डा चौक पर राजद कार्यकर्ताओं के साथ एक आयोजित बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार […]

भगवानपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाला जो बदलता है , उसकी पारी ही समाप्त हो जाती है. रविवार को भगवानपुर अड‍्डा चौक पर राजद कार्यकर्ताओं के साथ एक आयोजित बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की यह अंतिम पाली है.
उन्होंने नीतीश कुमार को पलटूराम बताते हुए कहा कि अब वह न इधर के रहा और न उधर के. उसकी हालत सांप-छुछंदर बाली हो गयी है. श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि बीते वर्षों में अपने साथ हुए घटना का वे एक एक करके बदला लेंगे.
पहले भोज कैंसल किया फिर आज मंत्री मंडल के विस्तार में जदयू को ठेंगा दिखा दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को मंत्री बनाने की बात को दूर है, शपथ ग्रहण समारोह में भी पलटूराम को आमंत्रण नहीं दिया गया. नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए मंगाया गया बंडी-कुर्ता भी जस का तस पड़ा रहा गया. भाजपा ने जदयू की ऐसी स्थिति कर दी है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी किसी ने नहीं पूछा. उन्होंने कहा कि मोदी पहले से ही नीतीश कुमार के डीएनए में खोट की बात कह चुके है.
शायद डीएनए में खोट के कारण एनडीए में शामिल होने के बावजूद नीतीश कुमार को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता नहीं दिया गया. इस दौरान नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष केदार यादव, रामदयाल दास, रंजीत राय, संतोष राय ,मनोज राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >