हाजीपुर : दिल्ली से ट्रेन से घर आने के क्रम में अलीगढ़ स्टेशन के समीप बीते रविवार को एक युवक ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक सदर थाना क्षेत्र के पहेतिया निवासी भूषण राम का पुत्र 22 वर्षीय चिंटू राम है. घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजनों के मुताबिक युवक दिल्ली में मजदूरी करता है
और बीते रविवार को दिल्ली से ट्रेन द्वारा अपने घर वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के पहेतिया आ रहा था. इसी बीच अलीगढ़ के पास ट्रेन से गिर कर घायल हो गया.घायल को इलाज के लिए रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय अस्पताल में भरती कराया और इस घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. परिजनों ने जाकर उसे घर लेकर आये और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
