बिदुपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर चौक के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर एक फाइनेंसकर्मी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. यह घटना मंगलवार की दोपहर में तब हुई, जब भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी मनीष कुमार मधुरापुर के पांच विभिन्न केंद्र से रुपये वसूल कर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना थाने को दी गयी. मनीष कुमार मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाने के मरवण गांव के रहनेवाले हैं.
लूट के रुपये के साथ अपराधी धराया
बिदुपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर चौक के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर एक फाइनेंसकर्मी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. यह घटना मंगलवार की दोपहर में तब हुई, जब भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी मनीष कुमार मधुरापुर के पांच विभिन्न केंद्र से रुपये वसूल कर लौट रहे […]

इधर सहायक अवर निरीक्षक मनोहर प्रसाद गश्ती में कंचनपुर पहुंच रहे थे, जबकि दूसरी ओर से सदर इंस्पेक्टर की गाड़ी आ रही थी. संयोगवश लूट को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों की बाइक दोनों पुलिस गाड़ियों के बीच में आ गयी. इससे घबराकर अपराधियों ने एक अन्य बाइक में ठोकर मार दी. दुर्घटना होते ही दो अपराधी भागने में कामयाब रहे, जबकि तीसरे को बिदुपुर पुलिस पकड़ लिया. पुलिस को उसके पास से चाकू, हथियार, बाइक खोलने की मास्टर चाबी और लूट की रकम बरामद हुई.
पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और गिरफ्तार अपराधी को थाने में लाकर पूछताछ में जुट गयी. गिरफ्तार अपराधी विक्रम पासवान बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर ग्राम का रहनेवाला है. मनीष कुमार से गिरफ्तार अपराधी की पहचान करायी गयी. उन्होंने बताया कि लूट में इसके साथ दो अन्य अपराधी भी मौजूद थे. सहायक आरक्षी अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि फाइनेंसकर्मी से लूट मामले में एक लाख 41 हजार रुपये और एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया है.
गिरफ्तार अपराधी की कई लूट एवं संगीन मामले में संलिप्तता की बात आ रही है.
मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी के पास एक फाइनेंसकर्मी से पल्सर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे. एक पखवारा पूर्व एनएच-103 पर देवा चौक एवं चकसिकंदर के बीच में एक फाइनेंसकर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. सड़क के किनारे उसका शव मिला था.
इसके अलावे एक सप्ताह के भीतर बिदुपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर बाइक छीन लेने का मामला आया था. हालांकि छिनतई की सूचना बिदुपुर पुलिस को नहीं दी गयी थी. तीन दिनों पूर्व एनएच-103 पर रहिमापुर के पास सहदेई बीडीओ के ड्राइवर से बाइक और अन्य सामान छीन लिए गये थे.