लालगंज नगर : क्षेत्र के कर्ताहां थानान्तर्गत के घटारो गांव में बाइक चोरी का मामला इन दिनों रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस सप्ताह के पांच दिनों में तीन बाइक की चोरी हो गयी. जो सभी घटारो क्षेत्र की घटनाएं है. ताजा मामला घटारो गांव स्थित लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग घटारो चौक स्थित एक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
लालगंज नगर : क्षेत्र के कर्ताहां थानान्तर्गत के घटारो गांव में बाइक चोरी का मामला इन दिनों रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस सप्ताह के पांच दिनों में तीन बाइक की चोरी हो गयी. जो सभी घटारो क्षेत्र की घटनाएं है. ताजा मामला घटारो गांव स्थित लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग घटारो चौक स्थित एक दवाखाना संचालक अवधकिशोर के साथ का है,
जो बीती शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने बाइक ग्रिलनुमा बने गेट में लगे ताला काटकर गाड़ी चोरी कर ले गया. जिसकी लिखित आवेदन कर्ताहां थानाध्यक्ष को दिया गया है. बतादें कि यह बाइक चोरी का मामला इन दिनों घटारो गांव में चरम पर है. इसी सप्ताह की घटना घटारो गांव के दो और लोगों के साथ घट चुकी है.
जो एक लालगंज थाना क्षेत्र के प्रखंड परिसर से घटारो निवासी जयप्रकाश कुमार विधार्थी का तथा वहीं तीसरा घटारो गांव के आरएस मल्टी सेंटर के संचालक रंजीत कुमार सिंह के दरवाजे से रात्रि में अज्ञात चोरो ने चुरा लिया.जिसकी लिखित शिकायत सभी ने थाना क्षेत्र में हुए चोरी की है.
जानकारी के अनुसार हाल ही में कुछ मामला और मारपीट की घटना दो गुटों में हुई थी. जिसमें काफी शोर-शराबा भी हुआ था. जिसको ले ग्रामीणों सहित काफी तनाव उत्पन्न हो गया था. इस मुद्दे पर बोलने में पुलिस-प्रशासन भी चुप्पी साधे बैठे हुए है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
बाइकों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गयी है. जिसका आवेदन भी दिया गया है. लेकिन अब चोर जल्द ही पकड़ा जायेगा. अवध किशोर के दवाखाना से हुए बाइक चोर जल्द पकड़े जायेंगे. उक्त दवाखाना के बाहर खुफिया कैमरा लगा हुआ था, जिसकी जांच चल रही है.