महिला अफसर से मारपीट, प्राथमिकी

महिला पदाधिकारी निवेदिता सिन्हा ने पति व ससुर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप हाजीपुर : जिले की एक महिला पदाधिकारी ने अपने पति एवं ससुर पर उसके साथ बार-बार मारपीट करने, प्रताड़ित करने एवं उसकी हत्या तक कर देने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में शुक्रवार को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया. नगर थाने […]

महिला पदाधिकारी निवेदिता सिन्हा ने पति व ससुर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

हाजीपुर : जिले की एक महिला पदाधिकारी ने अपने पति एवं ससुर पर उसके साथ बार-बार मारपीट करने, प्रताड़ित करने एवं उसकी हत्या तक कर देने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में शुक्रवार को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया. नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में महिला पदाधिकारी निवेदिता सिन्हा ने बताया है कि वे वर्तमान में जिला अवर निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में मुख्यालय में पदस्थापित है.
उनकी शादी 19 जनवरी 2008 को प्रभात सिन्हा के साथ हुई थी. पदाधिकारी का कहना है कि उसके साथ उसके पति एवं ससुर लगातार घरेलू हिंसा को अंजाम देते रहे है. आवेदन में बताया गया है कि मई 2016,18 जून ,29 जून, 30 जून 2017, एक अगस्त 2017 को उनके साथ मारपीट की गयी एवं उनकी हत्या का भी इस दौरान प्रयास किया गया. पदाधिकारी ने बताया कि वह वर्ष 2010 में पटना में,2011 में अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर में एवं 2015 में ओएसडी के पद पर पदस्थापित हुई.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में महिला पदाधिकारी की ओर से मिले आवेदन के अधार पर नगर थाना कांड संख्या 592/17 दर्ज किया गया है. मामले की जांच के बाद स्थिति पुरी तरह स्पष्ट हो सकेगा.
सुनील कुमार, नगर थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >