पतियों की दीर्घायु की कामना करेंगी महिलाएं

पर्व तीज को लेकर शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में रही रौनक, आज करेंगी व्रत हाजीपुर : सुहागिनों का त्योहार तीज गुरुवार को मनाया जायेगा. हरितालिका तीज व्रत को लेकर बुधवार को बाजार में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ दिखी. तीज के सामान की खरीदारी करती महिलाओं ने सस्ता-महंगा की परवाह किये बगैर व्रत […]

पर्व तीज को लेकर शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में रही रौनक, आज करेंगी व्रत

हाजीपुर : सुहागिनों का त्योहार तीज गुरुवार को मनाया जायेगा. हरितालिका तीज व्रत को लेकर बुधवार को बाजार में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ दिखी. तीज के सामान की खरीदारी करती महिलाओं ने सस्ता-महंगा की परवाह किये बगैर व्रत का सामान खरीदा. दिन भर खरीदारों की भीड़ लगी रही. कपड़े और किराना दुकानों से लेकर पूजन सामग्रियों और शृंगार प्रसाधन की दुकानों पर तक देर शाम तक खरीदारी होती रही.
व्रतियों ने किया गंगा स्नान : बुधवार की सुबह नगर के कोनहारा घाट, सीढ़ी घाट, पुल घाट समेत अन्य घाटों पर काफी संख्या में व्रती महिलाएं स्नान-ध्यान को जुटीं. गंगा-गंडक के संगम में स्नान-पूजा के बाद व्रती महिलाओं ने घर जाकर शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर नहाय-खाय का अनुष्ठान पूरा किया. बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ रही है.
निर्जला उपवास करेंगी व्रती महिलाएं
सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घ और सुखी जीवन के लिए हरितालिका तीज का व्रत रखती हैं. व्रती महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं. माना जाता है कि भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए मां पार्वती ने यह व्रत किया था और इससे उनकी मनोकामना पूरी हुई थी. भाद्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाये जाने वाले इस त्योहार में व्रती महिलाएं न सिर्फ दिन-रात निर्जला उपवास करती हैं, बल्कि रात्रि जागरण भी करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >