इरो नेट की डीएम ने दी जानकारी

हाजीपुर : जिला पदाधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इरो नेट से जुड़ी जानकारी दी. डीएम रचना पाटिल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर इरो नेट की शुरुआत की गयी है. उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ […]

हाजीपुर : जिला पदाधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इरो नेट से जुड़ी जानकारी दी. डीएम रचना पाटिल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर इरो नेट की शुरुआत की गयी है. उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ अब इरो नेट पर ही निर्वाचक सूची से संबंधित सारे कार्य करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचक सूची का डाटा बेस वर्तमान में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सर्वर पर लोड है

निर्वाचक सूची प्रबंधन से संबंधित सारे कार्य इआरएमएस पर किये जा रहे हैं. अलग-अलग राज्यों का अपना इआरएमएस है. प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान यह भी जानकारी दी गयी की आवेदन ऑफ लाइन एवं ऑनलाइन दोनों विधियों से प्राप्त किये जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए एनवीएसपी पोर्टल पर या मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये एवं ऑफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ, एइआरओ एवं इआरओ से संपर्क कर उन्हें दिया जा सकता है.

मालूम हो कि इरो नेट तकनीक की सुविधा निर्वाचक सूची से संबंधित कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रारंभ की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >