ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विरोध में लोगों ने जाम की सड़क हाजीपुर : जढ़ुआ-महनार मुख्य मार्ग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में नवादा गांव के समीप हुई. मृतक नवादा पंचायत के सरपंच कैलाश महतो का नाती था. घटना सरपंच […]

विरोध में लोगों ने जाम की सड़क

हाजीपुर : जढ़ुआ-महनार मुख्य मार्ग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में नवादा गांव के समीप हुई. मृतक नवादा पंचायत के सरपंच कैलाश महतो का नाती था. घटना सरपंच के घर के समीप हुई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार, हाजीपुर से बिदुपुर की ओर जा रहे ट्रक का चालक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे से गुजर रही बाइक में टक्कर मार दी. बाइक चला रहा युवक और उसपर सवार एक बालक बाइक से नीचे गिर गया. बाइक चालक ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गया और मौके पर ही कुचलकर उसकी मौत हो गयी. घायल बालक को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >