लालगंज नगर : सोमवार की बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने लालगंज बाइपास में स्कॉर्पियों पर गोली चलायी, जिसमें नामिडीह गांव के त्रिपेश कुमार सिंह बाल बाल बच गये. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. यह उनके साथ दूसरी घटना है. इसके पहले 20 अक्टूबर 2016 को लालगंज हलीपुर मार्ग पर नामिडीह चिमनी के पास भी अपराधियों ने अपहरण करने का प्रयास किया था.
स्कॉर्पियों पर की गोलियों की बौछार
लालगंज नगर : सोमवार की बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने लालगंज बाइपास में स्कॉर्पियों पर गोली चलायी, जिसमें नामिडीह गांव के त्रिपेश कुमार सिंह बाल बाल बच गये. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. यह उनके साथ दूसरी घटना है. इसके पहले 20 अक्टूबर 2016 को लालगंज हलीपुर मार्ग पर नामिडीह चिमनी के पास भी अपराधियों […]

श्री कुमार ने इस संबंध में मंगलवार की सुबह लालगंज थाना को लिखित आवेदन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वे लालवसंता के मनोज सिंह के यहां से अपनी स्कॉर्पियो से अकेले लौट रहे थे. जैसे ही बाइपास में रेफरल अस्पताल के पास मार्ग में आये तभी तीन बाइक पर सवार मुंह बांधे सात अपराधियों ने गाड़ी रोकने का भरसक प्रयास किया और ईंट पत्थर चलाया. गाड़ी न रोकने पर गोली भी चलायी. स्कॉर्पियो का पीछे का शीशा फूट गया.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना इनके साथ कई बार घट चुकी है. जिस वक्त घटना घटी उस वक्त घटना स्थल पर स्कॉर्पियो के पीछे के शीशे फूटे हुए थे, लेकिन घटनास्थल पर कोई शीशा बिखरा हुआ नहीं पाया गया और न ही कोई और पपख्ते साबूत मिले. हालांकि आवेदन ले लिया गया है और कार्रवाई चल रही. यदि इस प्रकार की घटना हुई होगी, तो जल्द अपराधियों को पकड़ा जायेगा.
ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष