पिस्तौल व कारतूस के साथ दो युवक धराये

महनार : महनार थाना के टाडाचौड़ी से दो मनचलों को एक पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा है. सोमवार को सुबह नौ बजे महनार के टाडा चौड़ी में मोटरसाइकिल पर सवार दो नवयुवक काफी तेज गति से मुहल्ले में बाइक से राउंड सुबह के […]

महनार : महनार थाना के टाडाचौड़ी से दो मनचलों को एक पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा है. सोमवार को सुबह नौ बजे महनार के टाडा चौड़ी में मोटरसाइकिल पर सवार दो नवयुवक काफी तेज गति से मुहल्ले में बाइक से राउंड सुबह के वक्त लगाने पर ग्रामीणों ने उन दोनों युवकों से गाड़ी रुकवा कर पूछताछ करने का प्रयास किया तो उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर चलने का प्रयास किया लेकिन गोली फायर नहीं हो सकी.

इसके बाद ग्रामीणों ने इन दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया़ ग्रामीणों ने खदेड़ कर उन दोनों युवकों को गाड़ी सहित पकड़ पुलिस को सूचना दी. महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार मौके पर पहुंच उन दोनों युवकों को गाडी एवं पिस्तौल तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. महनार थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये युवक में एक युवक महनार का रोहित कुमार एवं दूसरा जंदाहा के सोहरथी निवासी अमन कुमार है.

अमन कुमार अपने ननिहाल महनार के इशहाकपुर में फिलहाल रह रहा था. पकड़े गये दोनों युवकों के परिजनों ने बताया की उनका लड़का निर्दोष है उनके लड़के को जानबूझ कर एक साजिश के तहत फंसाया गया है . पुलिस इस मामले में प्राथमिकी के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >