वैशाली में बाइक को ट्रक ने रौंदा, मां और दो बच्चों की घटनास्थल पर मौत, पिता की हालत नाजुक

इस हादसे में पत्नी और दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

वैशाली. बाइक सवार एक परिवार के अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला और उनके दो बच्चों की मौत हो गयी है. वही महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार हाजीपुर-समस्तीपुर स्टेट हाइवे पर बेलगाम ट्रक ने एक बाइक सवार परिवार को रौंद डाला. बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे. इस हादसे में पत्नी और दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

मृतका समस्तीपुर की रहने वाली थी. गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

इस घटना से पातेपुर के बहुआया चौक पर अफरा-तफरी मच गयी. वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस फिलहाल ट्रक और ट्रक के ड्राइवर की पहचान में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >