प्रेमिका के साथ कमरे में बंद था पति, पत्नी पहुंची तो दोनों ने छत से लगा दी छलांग ...

दरवाजा खोलने को दबाव बनाया, तो दोनों प्रेमी-प्रेमिका छत से एक कर्कट वाले मकान पर कूद गये. इसमें कार्टन फैक्ट्री संचालक का पांव टूट गया, जबकि उसकी प्रेमिका को गंभीर चोट आयी है.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बेला रोड स्थित एक कार्टन फैक्ट्री में प्रेमिका के साथ संचालक को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया. दोनों कमरे के अंदर बंद थे. पत्नी लगातार दरवाजा पीट रही थी. दोनों दरवाजा खोलने को लेकर तैयार नहीं थे. पत्नी की सूचना पर बेला पुलिस पहुंची. इसके बाद भी दोनों दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे.

हालांकि, मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का होने के कारण बेला पुलिस वापस लौट गयी. फिर, डॉयल 112 व मिठनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजा खोलने को दबाव बनाया, तो दोनों प्रेमी-प्रेमिका छत से एक कर्कट वाले मकान पर कूद गये. इसमें कार्टन फैक्ट्री संचालक का पांव टूट गया, जबकि उसकी प्रेमिका को गंभीर चोट आयी है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर लेकर थाना ले आयी.

संचालक की पत्नी भी उनके पीछे-पीछे थाने पहुंची. बताया जाता है कि फैक्ट्री संचालक की कथित प्रेमिका उसकी पत्नी की चचेरी बहन है. मिठनपुरा थाने पर देर रात तक दोनों परिवार के लोग जमे हुए थे. पुलिस का कहना है कि अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि महिला व कथित प्रेमिका आपस में सगी बहन हैं. थाने पर परिवार वालों ने समझौता कर लिया. बाद में सभी अपने-अपने घर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >