Bihar: शिव आराधना का अलग अंदाज, शिवलिंग में लिपटे नजर आए तेजप्रताप, वीडियो वायरल…

Tejpratap Yadav Viral video: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने वीडियो के जरिए एक बार फिर सुर्खिया बटोरते नजर आ रहे हैं. इस बार वह देवों के देव महादेव की भक्ति की वजह से चर्चा में हैं.

Tejpratap Yadav Viral video: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने वीडियो के जरिए एक बार फिर सुर्खिया बटोरते नजर आ रहे हैं. इस बार वह देवों के देव महादेव की भक्ति की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल कभी अपने पहनावे तो कभी बयानों को लेकर तेज प्रताप यादव चर्चा में बने रहते हैं. उन्हें कई बार कृष्ण और महादेव की वेशभूषा में भी देखा गया है. वहीं अब इस बार तेजप्रताप यादव ने एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है. उसमें वो शिवलिंग से लिपटे हुए हैं और ऊपर से पुजारी जी दूध और गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी की शादी में बिहार के ये दो दिग्गज नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होगा विवाह

तेजप्रताप ने X पर शेयर किया वीडियो

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर वीडियो के साथ लिखा कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं. महादेव को गले लगाने का अर्थ है अपने आप के सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना. अराजकता के बीच शांति पाना, महादेव को पाना है.

शिव आराधना का अलग अंदाज

वहीं इस वीडियो में तेज प्रताप यादव शिवलिंग से लिपटे हुए शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक पुजारी लगातार शिवलिंग पर कभी भांग तो कभी गन्ने का रस, तो कभी दूध और जल चढ़ा अभिषेक कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव बिल्कुल शांत शिवलिंग से लिपटे हुए हैं.

उन्होंने एक्स पर इस वीडियो में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी टैग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >