लालू-राबड़ी के बाद तेजप्रताप ने सरकार को घेरा: कहा- अपराधी खुलेआम घूम रहें, मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए…

Tejpratap on Nitish Government: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूरी लालू फैमिली डबल इंजन सरकार पर हमलावर हो गई है. अब लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है.

Tejpratap on Nitish Government: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूरी लालू फैमिली डबल इंजन सरकार पर हमलावर है. एक तरफ जहां लालू प्रसाद ने दिल्ली रवाना होने से पहले बढ़ते अपराध के लिए सरकार को घेरा तो दूसरी तरफ विधान परिषद में राबड़ी देवी ने भी सरकार पर तंज कर दिया तो अब लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है.

दरअसल, बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो चुका है. पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान विपक्ष बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार को घेरने मे लगा है. लालू प्रसाद ने अपराध को लेकर पटना एयरपोर्ट पर सरकार को घेरने की कोशिश की तो विधान परिषद में राबड़ी देवी ने हमला बोल दिया. अब तेजप्रताप यादव भी सरकार को घेरते नजर आए हैं. उन्होंने नीतीश कुमार को कहा है कि सरकार नहीं संभल रही तो दूसरे का पैर छूने चले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में बढ़ते अपराध पर बोलीं राबड़ी: बिहार में जंगलराज है, माफिया राज है, यहां की कानून व्यवस्था ठीक नहीं…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए

वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से जब मीडियाकर्मी रूबरू हुए तो उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा ही मांग दिया है. विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. पिछले दिनों पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की किस तरह से हत्या कर दी गई और अपराधी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं. राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है.

बिहार नहीं संभल रहा इसलिए दूसरे का छूते हैं पैर

वहीं सत्ताधारी दल के लोगों द्वारा बिहार में अपराध के लिए आरजेडी को जिम्मेदार बताने पर तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वे लोग हमलोगों पर क्यों सवाल खड़ा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बताएं न कि क्यों जाकर किसी का पैर छू रहे हैं. उनसे बिहार नहीं संभल रहा है इसलिए वह पैर छूने चले जाते हैं. तेजप्रताप ने कहा कि अपराध ने पूरे बिहार को खत्म कर के रख दिया है.

 सावन की पहली सोमवारी में कांचा जल पूजा के बाद शुरू हुई बाबा बैद्यनाथ की पूजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >