Rahul Gandhi ने जब कहा 'आप चलाओ गाड़ी..' तो तेजस्वी यादव ने थाम ली स्टीयरिंग, देखें वीडियो

बिहार के सासाराम में Rahul Gandhi के राेड शो में तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. तेजस्वी यादव ने इस दौरान जीप की स्टेयरिंग थामी और बगल की सीट पर राहुल गांधी बैठे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे फेज के तहत बिहार दौरे पर आए.

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे फेज के तहत बिहार दौरे पर आए. राहुल गांधी शुक्रवार को सासाराम में रोड शो कर रहे थे. इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहे. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी रोड शो में खुली जीप पर सवार था. दरअसल, राहुल गांधी ने ही तेजस्वी यादव से अनुरोध किया वो कुछ देर के लिए ड्राइव करें. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने भी इस अनुरोध को स्वीकार किया और ड्राइविंग सीट पर पहुंच गए. तेजस्वी यादव ने जीप की स्टेयरिंग थाम ली और राहुल गांधी इस दौरान उनके बगल में बैठे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >