तेजस्वी ने की मांझी के जल्द स्वस्थ होने की कामना, तो मांझी ने बताया तेजस्वी को पुत्र समान, अब इस स्नेह पर शुरू हुई सियासी बहस

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन टूटने के कारण तल्ख हुए रिश्ते कोरोना के बहाने स्नेहपूर्ण होते दिख्द रहे हैं. अब इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

पटना. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन टूटने के कारण तल्ख हुए रिश्ते कोरोना के बहाने स्नेहपूर्ण होते दिख्द रहे हैं. अब इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

कोरोना पोजिटिव हो चुके मांझी के लिए तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ‘कोरोना संक्रमण से प्रभावित पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जीतन राम माँझी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो यथाशीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक जीवन में योगदान देने के लिए उपलब्ध रहे.

इसके जवाब में जितन राम मांझी ने भी ट्वीट कर उन्हें धन्यवाद देते हुए बिहार का युवा नेता बताया है. जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता ‘. जीतन राम मांझी के इस ट्वीट के सियासी मायने भी निकाला जाने लगा है.

तेजस्वी को बिहार का युवा नेता बताकर मांझी क्या संकेत दे रहे हैं इसको लेकर राजनीतिक गरिलारे में बहस हो रही है.

अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर गठबंधन से अलग राय दी थी. बिहार चुनाव से पहले जीतन राम मांझी महागठबंधन का हिस्सा थे. महागठबंधन को छोड़कर राजग में शामिल हो गये.

हम पार्टी अपने निर्माण से अब तक तीन बार पाला बदल चुकी है. बिहार चुनाव में हम को चार सीटें हासिल हुई थीं. अब जीतन राम मांझी आगे किस पाले में जायेंगे यह तो वक्त बतायेगा.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >