तेज प्रताप यादव के समर्थन में राजद ने भाजपा मंत्रियों की शेयर की फोटो, पूछा- आपके साथ कौन

तेज प्रताप यादव के अपने बहनोई के साथ बैठक में शामिल होने को लेकर भाजपा हमलावर है. वहीं राजद प्रवक्ता भी मामले में तेज प्रताप यादव के बचाव में उतर गये है. राजद प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा नेताओं की फोटो शेयर करते हुए पूछा कि उनके साथ जो बैठक में अन्य लोग शामिल हुए वो कौन हैं.

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की फोटो की साझा करते हुए कहा कि पहले भी मंत्रियों के साथ उनके जानने वाले बैठकों में शामिल होते रह हैं. इसे लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उनके साथ ही ऐसा हो चुका है कि किसी जानने वाले के साथ बैठक में शामिल हुए हैं.

चित्तरंजन गगन ने फोटो साझा करते हुए कहा कि भाजपा विधायक गायत्री देवी के सजायाफ्ता पति किस‌ हैसियत से डीएम सहित अन्य पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित कर रहे हैं.

राजद प्रवक्ता ने कहा है कि भाजपा में तिरष्कृत होकर निर्वासित जीवन व्यतीत करने वाले भाजपा नेता सुशील मोदी जी अभी मेन्टल डायरिया के शिकार हो चुके हैं। इसलिए महागठबंधन की सरकार बनते हीं उलूल -जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं।

नितिन नवीन की तस्वीर में उनकी पत्नी उन्हें बुके दे रही है. इस दौरान उनके कुछ रिश्तेदार भी मौजूद है. यह दावा राजद का है. दोनों तस्वीर किसी विभागीय मीटिंग की नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >