तेज प्रताप यादव ने वृंदावन से की भविष्यवाणी, कहा- बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है

Tej Pratap Yadav: जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार को लेकर एक भविष्यवाणी की है. तेज प्रताप यादव के मुताबिक, बिहार में बहुत जल्द ही मौजूदा सरकार गिरने वाली है. तेज प्रताप की इस भविष्यवाणी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

Tej Pratap Yadav: बिहार में इन दिनों बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. लेकिन इस बीच जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने मौजूदा बिहार सरकार को लेकर भविष्यवाणी कर दी है, जिसके बाद से चर्चा तेज हो गई है. शुक्रवार को पटना में एनडीए की बैठक हुई थी. इसमें सीएम सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, ललन सिंह, गिरिराज सिंह समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे.

एक्स पर तेज प्रताप यादव ने क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव ने एनडीए की इस बैठक के बाद ही सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिहार में सरकार गिरने की भविष्यवाणी की. तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. मैं वृंदावन में हूं. बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी'.

तेज प्रताप ने सीधा किया ये दावा

तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट के जरिए यह दावा किया कि सम्राट चौधरी की नेतृत्व वाली सरकार में एनडीए के घटक दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लेकिन एनडीए के किसी भी नेता की ओर से इस मुद्दे पर टिप्पणी सामने नहीं आई है. ऐसे में तेज प्रताप यादव की इस भविष्यवाणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है.

एनडीए की बैठक में सीएम सम्राट ने क्या कहा?

इधर, एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए संगठन और सरकार के समन्वय को एनडीए और मजबूत करेगा. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के नेताओं और जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हमलोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं.

Also Read: बिहार में पटना समेत 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >