बाइक से गिर कर महिला जख्मी

स्टेट हाइवे 91 पर ह्रदयनगर शर्मा टोला के समीप बुधवार को बाइक से गिर कर एक महिला गंभीर रूप से जख़्मी हो गई

वीरपुर. स्टेट हाइवे 91 पर ह्रदयनगर शर्मा टोला के समीप बुधवार को बाइक से गिर कर एक महिला गंभीर रूप से जख़्मी हो गई. स्थानीय लोगों ने महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख़्मी महिला को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अनुमंडल अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक डा ठाकुर प्रसाद ने बताया कि महिला के सिर में गहरी चोट आई है. बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल महिला की पहचान बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड 06 निवासी 21 वर्षीय अरुणा देवी के रूप में की गई है. 200 मीटर की दूरी जाने के बाद बाइक सवार पति को अहसास हुआ कि उसकी पत्नी बाइक से गिर गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >