वाहनो की चपेट में आने से महिला घायल

फिंगलास पंचायत के परसरमा वार्ड नंबर 6 में शनिवार सुबह की घटना

– फिंगलास पंचायत के परसरमा वार्ड नंबर 6 में शनिवार सुबह की घटना – गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर किया गया रेफर राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के परसरमा वार्ड छह में एनएच 106 पर शनिवार की सुबह पिकअप ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दी. इसके बाद अनियंत्रित पिकअप ने पास के एक दुकान में भी टक्कर मार दी. इस हादसे में परसरमा वार्ड नंबर छह के निवासी सुरेश चौधरी की पत्नी संयुक्ता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. लोगों ने घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि पिकअप जिससे किसी व्यक्ति को ड्राइविंग सिखाई जा रही थी. इस दौरान यह दुर्घटना हुयी. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ कर घायल महिला के घर के सामने रख दिया है. जबकि मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर फरार हो गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि फिलहाल इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >