सरायगढ़. पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से बीएन इंटर कॉलेज परिसर में जल जमाव हो गया है. प्राचार्य सूर्य नारायण मेहता ने बताया कि कॉलेज में लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन है. कॉलेज परिसर में पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया कि कॉलेज परिसर में मिट्टी भराने की जरूरत है. कॉलेज परिसर गहरा होने के कारण अगल-बगल का भी पानी यहां आकर जमा हो जाता है, जिससे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकेत्तर कर्मियों को परेशानी होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
