मतदान केवल अधिकार नहीं लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

विभिन्न नारे लगाकर मतदान के प्रति किया गया जागरूक

-विधानसभा चुनाव को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली -विभिन्न नारे लगाकर मतदान के प्रति किया गया जागरूक राघोपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड सभागार में शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जहां उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों और प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई. इसके बाद बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली प्रखंड परिसर से निकल कर एनएच 106, राघोपुर थाना, एनएच 27, सिमराही बाजार और मुख्य चौक से होती हुई पुनः प्रखंड मुख्यालय परिसर में समाप्त हुई. पूरे रास्ते में जागो मतदाता जागो, पहले मतदान फिर जलपान और हर वोट कीमती है, हर वोट जरूरी है जैसे नारे लगाए गए. इस अवसर पर प्रखंड के सभी 16 पंचायतों के स्वच्छताकर्मी, लोक सेवक भारत अभियान के सदस्य, आशा कार्यकर्ता, सेविका-सहायिका और प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे. रैली के समापन पर बीडीओ ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. प्रत्येक मत देश के भविष्य का निर्धारण करता है. इसलिए हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे लोकतंत्र की इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें. बीडीओ कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि राघोपुर प्रखंड में इस बार मतदान प्रतिशत ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे. इसके लिए गांव-गांव और पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >