मतदान के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

इस दौरान बीडीओ अच्युतानंद ने मतदाताओं को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया

सरायगढ़. विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को पिपराखुर्द पंचायत भवन और भपटियाही पंचायत के वार्ड 7 महादलित टोला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बीडीओ अच्युतानंद ने मतदाताओं को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी तहत अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें. कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. खासकर महिला, युवा एवं प्रथम मतदाताओं ने इन गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया. मौके पर प्रखंड स्वच्छता समन्वयक अजय कुमार ठाकुर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, सुशील कुमार, दिनेश कुमार, रामसागर कुमार, शत्रुध्न कुमार, सावित्री कुमारी, राहुल कुमार, मो शाहिद, मो अब्दुल्ला, दिलीप कुमार, मो मुस्ताक, संजय कुमार ठाकुर, रमेश आनंद मेहता, संजीव कुमार राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >