प्रतापगंज. प्रखंड परिसर से बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकली गई. इसमें सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी शामिल हुए. सभी हाथों में बैनर एवं तख्ती लिए थे जिस पर लिखा था सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जन-जन की पुकार है वोट देना अधिकार है, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सब की है जिम्मेदारी, जागो जागो हे मतदाता तुम ही भारत की भाग्य विधाता आदि नारे लिखे थे. चिलौनी दक्षिण पंचायत में सभी विद्यालय के छात्रों द्वारा मतदान जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई थी. वहीं चिलौनी उत्तर पंचायत में पंचायत सरकार भवन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें पंचायत सचिव, आवास सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, किसान सलाहकार, सेविका-सहायिका, जीविका दीदी एवं ग्रामीण मौजूद थे. सभी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षकों द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
