निर्मली. मरौना प्रखंड के कमरैल पंचायत में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. बीडीओ रचना भारतीय एवं सीडीपीओ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था. रैली में स्वच्छता कर्मी, सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, स्वच्छता पर्यवेक्षक, प्रखंड समन्वयक सहित लोगों ने भाग लिया. सभी लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया. बीडीओ ने कहा कि हर वोट कीमती है और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है. सीडीपीओ ने भी महिला मतदाताओं को विशेष रूप से प्रेरित करने पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
