बकायेदार के घर से मीटर खोल रहे विद्युत कर्मी पर ग्रामीणों ने किया हमला, पुलिस ने मामले को किया शांत

थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी

कटैया-निर्मली. विद्युत पावर ग्रिड कटैया की एक टीम को शुक्रवार की दोपहर पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 महादलित टोला में ग्रामीण महिला व पुरुषों द्वारा खदेड़ कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि टीम गांव में उपभोक्ताओं के पास बकाया विद्युत बिल की रकम को संग्रह करने पहुंची थी. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की दो कर्मी को भी बंधक बना लिया था. बाद में पुलिस बल पहुंच कर कर्मी को मुक्त करवाया. ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग खेत में मजदूरी करने गये हुए थे. बिजली विभाग की टीम ने बिना कुछ बताए घर से मीटर खोलने लगी, जिसकी सूचना हम लोगों मिला तो हम लोग जैसे ही घर पहुंचे तो देखा की दस बारह मीटर व तार खोलकर वे लोग जा रहे थे. इसी बात को लेकर कर्मचारी व हम लोगों के बीच बहस हो गई. अभियंता ने भागकर बचाई जान इधर ग्रामीणों द्वारा अचानक किये गए हमले से जेई विकास कुमार समेत अन्य लोग दहशत में आ गए. वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. जेई विकास कुमार ने बताया कि पथरा महादलित टोला में जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है. उसी को लेकर एक अभियान चलाकर वहां राजस्व संग्रह किया जा रहा था. इसी दौरान कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उनके कर्मी पर हमला कर दिया गया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस बल भेजकर मामला को शांत कराया गया. विभाग से अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >