चेकपोस्ट पर वाहनों की ली जा रही तलाशी

पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान और गश्त की जा रही है

बलुआ बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गई है. पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान और गश्त की जा रही है. जगह-जगह पर बने चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है. थाना क्षेत्र के बशीर चौक से पूरब अररिया और सुपौल जिला के सीमा पर स्थित बथनाहा-वीरपुर एनएच 107 मुख्य मार्ग पर चेक पोस्ट बनाया गया, जहां पर तीन मजिस्ट्रेट और तीन पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल को तैनात किया गया है. मौजूद मजिस्ट्रेट और पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. हर आने-जाने वाले चार चक्का वाहन और बाइक की डिक्की को खंगाला जा रहा है. सभी वाहनों के गाड़ी संख्या सहित अन्य चीजों को नोट किया जा रहा है. थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन और वरीय अधिकारी के निर्देशों का पालन किया जा रहा है. गश्त, छापेमारी सहित चेकपोस्ट पर वाहनों का जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >