नेपाल सीमा से सटे वीरपुर में रात भर छोटे-बड़े वाहनों की ली गयी तलाशी, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई हुई

नेपाल सीमा से सटे वीरपुर में अपराध और सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. बिना हेलमेट और अधूरे कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

नेपाल सीमा से सटे वीरपुर में सीमा की सुरक्षा, अपराध पर रोक लगाने और सड़क हादसों को कम करने के लिए सोमवार की शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. विश्वकर्मा चौक के पास तीन कोणीय मोड़ पर पुलिस ने भीमनगर की ओर जाने और वहां से आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोककर जांच की.

भारी पुलिस बल के साथ चला जांच अभियान

वाहन जांच के दौरान वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास और सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे. पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच की. बाइक सवारों के वाहन के साथ उनके शरीर की भी तलाशी ली गयी.

बिना हेलमेट वालों पर हुई जुर्माने की कार्रवाई

फोटो कैप्शन - वाहनों की जांच करती पुलिस टीम | Prabhat Khabar Network

जांच के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों पर पुलिस ने जुर्माने की कार्रवाई की. वहीं अधूरे कागजात वाले वाहनों की भी जांच की गयी. पुलिस की अचानक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

अपराध रोकना और हादसे कम करना है मकसद

वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में एक साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान सभी तरह के वाहनों की जांच और तलाशी ली जा रही है. बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना और लगातार हो रहे सड़क हादसों को कम करना है. पुलिस चाहती है कि लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर करें और सही सलामत अपने गंतव्य तक पहुंचें.

भीमनगर में भी पुलिस ने की वाहनों की जांच

इधर, वीरपुर-भीमनगर मार्ग पर लालपुर पुल के पास भी भीमनगर थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. यहां भी छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोककर उनके कागजात और अन्य जरूरी चीजों की जांच की गयी. पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >