शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

भपटियाही पुलिस ने शनिवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान मुरली-लालगंज पथ में बाइक सवार दो व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया व बाइक भी जब्त कर लिया.

सरायगढ़. भपटियाही पुलिस ने शनिवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान मुरली-लालगंज पथ में बाइक सवार दो व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया व बाइक भी जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मुरली-लालगंज पथ में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार मुरली गांव के वार्ड 05 निवासी अमित कुमार व नदी थाना क्षेत्र के रसुवार वार्ड 01 निवासी सत्येन्द्र यादव को दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसके विरुद्ध उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 58/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >