दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के लहरनिया-मेढ़िया सड़क मार्ग पर प्रतापपुर हटिया के समीप शुक्रवार संध्या करीब चार बजे दो बाइको की आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के लहरनिया-मेढ़िया सड़क मार्ग पर प्रतापपुर हटिया के समीप शुक्रवार संध्या करीब चार बजे दो बाइको की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया है. घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के निशिहरपुर वार्ड नंबर 01 निवासी सुनील सरदार के 35 वर्षीय पुत्र अरुण सरदार के रूप में हुई है. जबकि दूसरा प्रतापगंज थाना क्षेत्र के इटवा निवासी छब्बू लाल सरदार के 32 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सरदार के रूप में हुई है. वहीं चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक है. इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि जख्मी इलाजरत है. अग्रतेर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >