दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग जख्मी, रेफर

नदी थाना क्षेत्र के तुलसियाही गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई.

निर्मली. नदी थाना क्षेत्र के तुलसियाही गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के ललन सादा और उनके बड़े पापा ऐठू सादा जख्मी हो गया. परिजनों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने ललन सादा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया. डॉक्टर के मुताबिक उनके मुंह में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना को लेकर जख्मी की मां भट्टी देवी ने बताया कि गांव के ही रविंद्र सादा, उनका बेटा शंकर सादा, बालेश्वर सादा, उसका बेटा रमन सादा दर्जनों अज्ञात लोग के साथ उनके घर के पास पहुंचे और विवादित जमीन पर बांस-बल्ला गाड़ने लगे. इस पर उनके पुत्र ने जमीन की नापी कराने की बात कही. इसके बाद सभी लोग लाठी-डंडे से हमला करने लगे. उन्होंने बताया कि वे लोग पिछले 15 वर्षों से सरकारी सीलिंग की जमीन पर रह रहे हैं और उनके पास बासगीत पर्चा व लगान की रसीद भी है. लेकिन विरोधी पक्ष हाल ही में किसी तरह से बासगीत पर्चा कटवा लिया और अब जमीन खाली करने का दबाव बना रहा है. भट्टी देवी ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व नियोजित साजिश के तहत किया गया है और वे इस मामले को लेकर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करेगी. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट से संबंधित दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >