दो कबाड़खाने को प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सील

वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने कोचगामा पंचायत में छापेमारी कर दो अवैध कबाड़खानों को सील किया। प्रशासन ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

वीरपुर(सुपौल). सरकार द्वारा जारी पत्र के आलोक में एसडीएम विनय कुमार ने वीरपुर थाना क्षेत्र के कोचगामा पंचायत में निरीक्षण के दौरान अवैध पाए गए दो कबाड़खाना को पूछताछ के बाद सील करने का निर्देश दिया है. पूछे जाने पर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि गांवों में साफ सफाई को दुरुस्त रखने के लिए और सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पत्र जारी किया है.

बसंतपुर प्रखंड के कोचगामा पंचायत में मिले दो अवैध कबाड़खाना

इसी के आलोक में मिली सूचना के आधार पर बसंतपुर प्रखंड के कोचगामा पंचायत स्थित दो अलग अलग कबाड़खाना पाया गया जहां जांच के दौरान ये अवैध पाए गए. तत्काल प्रभाव से ही उक्त दोनों ही कबाड़ख़ाने को सील कर दिया गया है. वही उन्होंने बताया कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र के सभी सीओ और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार की किसी भी प्रकार के कार्य और गतिविधियों को चिन्हित कर और स्थल की जांच कर उचित कार्रवाई करें. एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. वीरपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >