प्रतापगंज पुलिस ने शनिवार की रात श्रीपुर पंचायत में छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की रात गुप्त सूचना मिली की श्रीपुर चौक स्थित पुल के पास दो युवक शराब लेकर बैठे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस गाड़ी को देखकर बाइक पर बैठे दो युवक भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान पुलिस को पांच लीटर शराब मिला. पुलिस ने मौके से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर भपटियाही थाना क्षेत्र के छिटही हनुमाननगर निवासी सचिन कुमार और प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के वार्ड 1 निवासी राजा कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
